तू मेरी ज़िन्दगी है, तू मेरी हर खुशी है
तू मेरी ज़िन्दगी है, तू मेरी हर खुशी है-2
तूही प्यार तूही चाहत, तूही आशिक़ी है
तू मेरी ज़िन्दगी है, तू मेरी हर खुशी है
पहली मुहब्बत का अहसास है तू-2
बुझ के भी बुझ न पाई, वो प्यास है तू
तूही मेरी पहली ख्वाहिश, तूही आखिरी है
तू मेरी ज़िन्दगी है, तू मेरी हर खुशी है
हर ज़ख्म दिल का मेरे, दिल से दुआ दे-2
खुशियां तुझे ग़म सारे, मुझको खुदा दे
तुझको भुला ना पाया, मेरी बेबसी है
तू मेरी ज़िन्दगी है, तू मेरी हर खुशी है-2
Comments
Post a Comment