आईने के सो टुकड़े करके हमने देखे है
आईने के सो टुकड़े करके हमने देखे है
एक में भी तनहा थे सो में भी अकेले हैं, सो में भी अकेले हैं
जो बना था एक साथी, वो भी हमसे छूटा है
बेवफा नहीं जब वो, फिर क्यों हमसे रूठा है
जो बना था एक साथी, वो भी हमसे छूटा है
बेवफा नहीं जब वो, फिर क्यों हमसे रूठा है
खोई खोई आँखों में, आंसुओ के मेले है
एक में भी तनहा थे सो में भी अकेले हैं, सो में भी अकेले हैं
उसका हाल क्या होगा यही गम सताता है
नींद भी नहीं आती, दर्द बढ़ता जाता है
उसका हाल क्या होगा यही गम सताता है
नींद भी नहीं आती, दर्द बढ़ता जाता है
जिन्दगी की राहों में, लोग हमसे खेले है
एक में भी तनहा थे सो में भी अकेले हैं, सो में भी अकेले हैं
हर तरफ उजाला है दिल में एक अँधेरा है
सामने वो कब आएगा, क्यों छुपा सवेरा है
हर तरफ उजाला है दिल में एक अँधेरा है
सामने वो कब आएगा, क्यों छुपा सवेरा है
मेरा दिल जिगर देखो, कितने दर्द झेले है
एक में भी तनहा थे सो में भी अकेले हैं, सो में भी अकेले हैं
आईने के सो टुकड़े करके हमने देखे है
एक में भी तनहा थे सो में भी अकेले हैं, सो में भी अकेले हैं
Comments
Post a Comment